औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- सोन नदी पर स्थित बारुण पुल की मरम्मत कार्य आम लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। पुल के दक्षिणी लेन में चल रहे काम के कारण यातायात प्रभावित है और एनएच-19 पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ रहा है। जल्दबाजी में कई वाहन चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। जाम के कारण समय की बर्बादी के साथ ईंधन की अतिरिक्त खपत हो रही है और लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बनारस और जमुहार की ओर जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों की चिंता बढ़ गई है। जाम का असर बारुण बाजार से नवीनगर जाने वाली सड़क तक देखा जा रहा है, जहां बीआरबीसीएल और एनटीपीसी जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.