बारुणि का जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन कप के लिए चयन
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की बैडमिंटन खिलाड़ी बारुणि परसवाल का चयन जूनियर बैडमिंटन वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। वह फरीदाबाद की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जूनियर बैडमिंटन वर्ल्ड कप का आयोजन इजिप्ट में पांच से 17 अक्तूबर तक किया जाएगा। बारुणि प्रतियोगिता में युगल वर्ग में हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता में भागीदारी जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने बारुणि के चयन पर उन्हें बधाई देते हुए बताया कि वह महज आठ वर्ष की उम्र से सेक्टर-7 स्थित केएल मेहता दयानंद स्कूल में जिला बैडमिंटन संघ की अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बारुणि इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.