बारुईपुर रेप: एक गोली फेफड़े में, दूसरी किडनी में लगी; प्रभाष मंडल एनकाउंटर की जांच करेगी CID
कोलकाता।, जुलाई 10 -- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल केस की जांच अब बंगाल पुलिस की सीआईडी (CID) को सौंप दी गई है। इस मामले में न्यायिक जांच पहले ही शुरू हो चुकी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 12:45 बजे की है। जांच अधिकारी आरोपी प्रभाष मंडल को लेकर वारदात वाली जगह पर पहुंचे थे। इसी दौरान कैनिंग थाना पुलिस सर्किल के इनचार्ज रनी सरकार आरोपी के बिल्कुल पास खड़े थे। पुलिस का दावा है कि प्रभाष ने अचानक रनी सरकार की कमर से सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने की कोशिश की। जब पुलिस अधिकारियों ने उसका पीछा किया तो प्रभाष ने पुलिस को निशाना बनाकर एक राउंड गोली चला दी। इसके बाद आत्मरक्षा और अपने सहयोगियों की जान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.