बोकारो, जुलाई 16 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देशन में इंटेलिजेंस इनपुट और प्रतिबिंब ऐप से प्राप्त जानकारी के आधार पर गठित एसआईटी ने सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव में छापेमारी कर नौ हार्डकोर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार एवं सीडीआर डीएसपी राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सेक्टर-3डी निवासी सिंह सम्राट समेत बिहार के पटना, बख्तियारपुर, नवादा और जमुई के रहने वाले नीरज कुमार, सुदामा कुमार, नीतीश कुमार, सुबोध कुमार, प्रेमचंद्र कुमार, धर्मराज कुमार, रवि प्रभाकर और बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नवादा के साइबर हैंडलर दे रहा था अंजाम

पुलिस ने बरामद की सामग्री पुलिस ने आरोपिय...