बारीपुर भमरौआ में चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना, समेटा नकदी-जेवर
संभल, मई 17 -- थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ में शनिवार रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। बेखौफ चोरों ने गांव के पांच घरों को निशाना बनाते हुए दीवारों में नकब लगा लिया। हालांकि तीन घरों में कमरों के अंदर भूसा भरा होने के कारण चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा, लेकिन दो घरों से नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। लगातार हुई घटनाओं से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना क्षेत्र के गांव निवासी हरपाल पुत्र हुलासी परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनका बेटा रोहित दूसरी मंजिल पर छत पर सोया था। सुबह जब रोहित पशुओं को पानी देने के लिए कमरे में पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी देख उसके होश उड़ गए। चोर कमरे से करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.