बारीपुर भमरववा में चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना
संभल, मई 17 -- संभल। सिरसी क्षेत्र के थाना हजरतनगर गढ़ी अंतर्गत ग्राम बारीपुर भमरववा में शनिवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चोरों ने जंगल की ओर से घरों की दीवारों में कूमल लगाकर प्रवेश करने का प्रयास किया। इनमें दो घरों से नकदी, जेवर और कपड़े चोरी कर लिए गए, जबकि तीन घरों में भूसा भरा होने से चोर खाली हाथ लौट गए। गांव निवासी हरपाल पुत्र हुलासी के घर चोरों ने पीछे की ओर से कूमल लगाया। हरपाल परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे, जबकि बेटा छत पर था। चोर कमरे से रुपये और सोने के कुंडल चोरी कर ले गए। हरपाल ने बताया कि 25 दिन पहले बेटी की शादी हुई थी और यह रकम उधार चुकाने को रखी थी.
चोरी की घटनाएं इसके बाद चोरों ने राजपाल सिंह, रामलाल, ब्रजपाल और सियाराम के घरों को निशाना बनाया। रामलाल के घर से रुपये और अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.