जमशेदपुर, मई 31 -- टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर में मारपीट, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में गिरफ्तार अजीम खान उर्फ अज्जू को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 28 मई की सुबह की है। टेल्को थाना के एएसआई अरसेद कुमार अपनी टीम के साथ कोर्ट से प्राप्त इश्तेहार चस्पा करने बारीनगर पहुंचे थे। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचायी गयी। यह भी पढ़ें- इश्तेहार के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी मामले में अजीम खान उर्फ अज...