जमशेदपुर, मार्च 22 -- बारीडीह ट्यूब कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डीएस-49 में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गए करीब 15 लाख के गहनों को बरामद कर लिया गया है। घटना के संबंध में सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम ने बताया कि क्वार्टर निवासी अभय कुमार 7 मार्च को परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने चोरी कर ली थी। जब अभय कुमार 19 मार्च को लौटे तो घर में चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिदगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध के रूप में विक्की लोहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछ...