जमशेदपुर, जनवरी 23 -- जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह इलाके में पुलिस ने वाहन चोरी की कोशिश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के नाम रणधीर और आकाश बताए जा रहे हैं। दोनों पर दुपहिया वाहन चोरी में संलिप्त रहने का शक है। पुलिस फिलहाल दोनों से थाना में पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिदगोड़ा थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बारीडीह इलाके में दो युवक संदिग्ध अवस्था में एक दुपहिया वाहन के पास घूमते नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनों घबराने लगे, जिससे शक और गहरा गया। जब पुलिस ने पास जाकर देखा तो दोनों युवक वाहन का लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लॉक तोड़ने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद दोनों को सिदगोड़ा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.