बारीडीह में नवनिर्मित राधा-गोपाल मंदिर का देवगृह प्रवेश संपन्न
लोहरदगा, जून 28 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के बारीडीह गांव में नवनिर्मित राधा-गोपाल मंदिर का दो दिवसीय देवगृह प्रवेश महोत्सव रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में स्थापित विग्रहों का दर्शन किया। बताया गया कि इस स्थल पर लगभग 700 वर्ष पुराना मंदिर स्थित है। उसी के समीप श्रद्धालुओं के सहयोग से आकर्षक राधा-गोपाल मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर का विधिवत उद्घाटन दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया।अनुष्ठान में पुरोहित जगदीश मिश्रा और यजमान लाल गोपाल नाथ शाहदेव रहे। पहले दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर का शुद्धिकरण और अन्य पूजन-विधियां संपन्न हुईं। यह भी पढ़ें- Begusarai News नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.