जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- बिरसानगर थाना अंतर्गत बारीडीह विजय गार्डन गेट नंबर-1 के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में अभिषेक डे नामक युवक की मौत हो गई। अभिषेक नाइट ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रहे सरिया लदे एक ट्रेलर ने अचानक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अभिषेक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रेलर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...