जमशेदपुर, जनवरी 8 -- बारीगोड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रोड ओवरब्रिज के लिए नया नक्शा तैयार किया जा रहा है। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने क्रॉसिंग के पास छात्रा की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि बारीगोड़ा में पहले आरओबी का एक सामान्य नक्शा तैयार हुआ था, जिसे राज्य सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी थी। इस योजना में निर्माण लागत का 50 प्रतिशत राज्य सरकार और 50 प्रतिशत रेलवे को वहन करना था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से कार्य में प्रगति नहीं होने के कारण अब रेलवे पूरी लागत वहन करने को तैयार है। डीआरएम ने बताया कि रेलवे द्वारा नए एलाइनमेंट के अनुसार आरओबी का नया नक्शा तैयार किया जा रहा है। नक्शे को मंजूरी मिलते ही बारीगोड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदपुर क्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.