जमशेदपुर, जून 7 -- बारीगोड़ा रेल फाटक के पास रविवार को अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मुखिया सुनीता नाग और मिथुन चक्रवर्ती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय थी।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन वर्ष पूर्व बारीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण बारीगोड़ा और सलगाझुरी क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना रेल फाटक पर घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।

समस्या का समाधान मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रेन गुजरने के दौरान ...