रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- असद जावेद, खटीमा। उत्तराखाड क्रांति दल सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष का एलान किया। इस दौरान बारिस के चलते गेहूं के रेट में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को बाजार में गेहूं का दाम 1800 रुपये कुंतल मिल रहा है। तहसील परसिर में आयोजित बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश और तेज हवा से किसानों का गेहूं जमीन पर गिर गया है। पानी में डूबने से फसल बरबाद हो गई है। जो फसल बची है उसका भाव नहीं मिल रहा है। किसान मजबूर होकर इधर-उधर चक्कर मार रहा है, लेकिन उनके गेहूं का दाम 1800 रुपय कुंतल लगाया जा रहा है जबकि सरकारी रेट 2585 रुपये तय कि...