मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- पुरकाजी खादर क्षेत्र में उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों का पानी व 24 घंटे से अधिक लगातार हो रही बारिश का पानी आने से सोलानी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बारिश का पानी से जहां गांव चानचक के मेन रास्ते में पानी भर गया है। वहीं शेरपुर नगला, भदोला, रामनगर में फसलों में पानी भर गया है। खादर क्षेत्र के भैसली, चमरा वाला, बढीवाला, शेरपुर गांव के जंगल में रास्तों में सैलानी नदी का फसलों में पानी भर गया है। रास्ते में आने जाने में गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है की रात्रि में सोलनी नदी का पानी का जलस्तर अधिक बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- सोलानी नदी उफनाई, हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न किसानों का कहना है कि लगातार इस बारिश से अब गन्ने की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- Sa...