बारिश होने से गर्मी से मिली राहत
गढ़वा, मई 30 -- खरौंधी। प्रखंड में शुक्रवार की अहले सुबह हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत दी। सुबह ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। उससे लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से प्रखंड क्षेत्र के लोग तेज धूप, उमस और लू के कारण काफी परेशान थे। गर्मी का आलम यह था कि लोग सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आवश्यक कार्य नहीं होने पर घरों में ही रहने को मजबूर थे। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग बाहर निकलते थे। शुक्रवार सुबह अचानक बदले मौसम और बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र की बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से राहत उससे बाजारों और ग्रामीण इलाकों में भी लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसानों ने भी इस बारिश को शुभ संकेत बताया है। प्रखंड के किसानों का कहना है कि रोहिण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.