हापुड़, जनवरी 28 -- झमाझम बारिश होने से गेहूं और गन्ने की फसल को लाभ मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, हालांकि ईंधन भीगने से कोल्हू क्रेशरों की पेराई प्रभावित होने से जरूरतमंदों को दिक्कत भी झेलनी पड़ रही है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में दो बार हुई झमाझम बारिश से अन्नदाता किसान वर्ग के चेहरे खिल उठे हैं। क्योंकि गन्ना और गेहूं की फसल को बड़े स्तर पर लाभ होने के साथ ही अन्य फसलों में भी फिलहाल कई सप्ताह के लिए सिंचाई के झंझट से मुक्ति मिल गई है। हालांकि बारिश होने से अधिकांश कोल्हू क्रेशरों पर ईंधन के रूप में उपयोग होने वाली खोई का ईंधन भीग गया है, जिससे पेराई कार्य प्रभावित होने से छोटी जोत के जरूरतमंद किसानों को अपने गन्ने की कटाई कर पाना फिलहाल पूरी तरह दुश्वार हो रहा है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी, प्रधान निरंजन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.