लखनऊ, अप्रैल 4 -- गहरु पावर हाउस अंतर्गत बने उपकेंद्र के हरौनी फीडर से पोषित बिजली आपूर्ति शनिवार की शाम हुई बारिश के कारण ठप हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा और लोग उमस भरी गर्मी में परेशान होते दिखे। हरौनी फीडर से आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है। हल्की बारिश में ही व्यवस्था चरमरा जाना विभागीय तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। नादरगंज की देवलोक कॉलोनी में दोपहर करीब दो बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोग खासे नाराज हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि अभी से यह हाल है, तो गर्मियों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। यहां के चन्द्रावल फीडर के नटकुर, सादुल्ला खेड़ा, लक्षण ...