कौशाम्बी, मई 30 -- दोआबा में किशनपुर पंप कैनाल की माइनरों का जाल बिछा हुआ है। जिले के आधे क्षेत्रफल के किसान रबी व खरीफ की प्रमुख फसलों की खेती माइनरों के सहारे करते हैं। मौजूदा समय में धान की नर्सरी के लिए मौसम अनुकूल होते ही माइनरों से पानी गायब हो गया है। इससे किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। डीएम के निर्देश पर मई माह के पहले पखवारे में किशनपुर पंप कैनाल की माइनरों में भीषण गर्मी को देखते हुए पानी छोड़ा गया था। माइनरों में छोड़े गए पानी से गांवों के तालाबों को लबालब करने का भी निर्देश दिया गया। माइनर किनारे स्थित गांवों के तालाबों को तो लबालब कर दिया गया पर धान की नर्सरी करने के लिए मौसम मुफीद होते ही पानी गायब हो गया। बानगी के तौर पर किशनपुर पम्प कैनाल की म्योहर, बंधुरी रसूलीपुर माइनरों को लिया जा सकता है। दोनो माइनरें बारि...