हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। बुधवार सुबह बारिश शुरू होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। घंटों तक सप्लाई बाधित रहने से पेयजल के ट्यूबवेल भी नहीं चल सके, जिससे लोगों को बिजली और पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा।बुधवार सुबह छह बजे से दस बजे तक कठघरिया, फतेहपुर, बसानी क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप रही वहीं आठ से 11 बजे तक जज फार्म के साथ ही गौलापार में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही अन्य जगहों में भी आधे से एक घंटे तक बिजली नहीं होने से परेशानी बनी रही। सुबह के समय पेयजल के ट्यूबवेल नहीं चलने पर पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि बारिश के दौरान तकनीकी दिक्कत आने से आपूर्ति बाधित रही। इसे ठीक कर सप्लाई शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.