मधुबनी, जून 27 -- लौकही। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश से प्रखंड क्षेत्र के खेतों में बाढ़ सा नजारा दिख रहा है। बतादें कि कई दिनों से रात्रि में बारिश हो जाती है। इधर इतनी बारिश हुई कि खेतों में जल जमाव हो गया है, अभी खेतों में मेंढ़ भी नहीं दिख रहा है। इस बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान छा गई है। यह भी पढ़ें- बारिश होते ही किसानों ने शुरू की धनरोपनीकिसानों की स्थिति जिन किसानो के बिचड़ा बड़े है उन किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दिया है। वैसे स्थानीय किसान सुधीर कुमार, रामयुगुत यादव, अनिल कुमार, ब्रह्मदेव यादव आदि कहते है कि इतनी बारिश हुई है कि उनलोगों के खेतों में लगे बिचड़े पानी में डूब गया है, जब तक पानी कम नहीं होगा तब तक धान की रोपनी संभव नहीं है। बतादें कि यहां के किसान मुख्य रूप से धान की खेती पर निर्भर है। वे इन...