रायपुर, अगस्त 30 -- छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज होने वाली हैं। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा सिस्टम समुद्र तल से करीब 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अगले 48 घंटे में और मजबूत होने के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान ...