बारिश होगी या खिली रहेगी धूप? 11 सितंबर तक कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम; IMD ने बताया
शिमला, सितम्बर 5 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह के दौरान मानसून की रफ्तार धीमी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर तक प्रदेश में भारी, बहुत भारी या अत्यंत भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 11 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज बादल छाए हुए हैं।कहां कितनी बारिश बीते 24 घंटों में प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम हुई है। इस दौरान धर्मशाला में 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आरएल बीबीएमबी में 21.4, ओलिंडा में 20.0, रायपुर मैदान में 18.0, जोत में 12.6, पालमपुर में 12.0, कंडाघाट में 7.8 और कसोल में 7.0 मिलीमीटर बारिश हुई। कांगड़ा, सुंदरनगर, जोत और मुरारी देवी में गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.