बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, 30 जून तक कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम? IMD ने बताया
शिमला, जून 24 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून देरी से दस्तक देगा। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसूनी बारिश हो रही है। राजधानी शिमला में 2-3 दिनों के अंतराल के बाद बुधवार सुबह लगभग 10 बजे से बारिश का दौर जारी है। लगातार बरस रहे बादलों से शहर का तापमान नीचे आ गया और लोगों को जून के अंतिम सप्ताह में ठंडक का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 जून तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है और अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 6.0 मिलीमीटर वर्षा शिमला जिला के रोहड़ू में दर्ज की गई। इसके अलावा बरठीं (बिलासपुर) में 5.6 मिमी, चौपाल में 5.0 मिमी, चंबा में 2.0 मिमी तथा भाबानगर (किन्नौर) में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। भुंतर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.