बारिश से 33 केवी लाइन में फॉल्ट, पांच घंटे बिजली बाधित
मुंगेर, जून 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। मंगलवार को हुई बारिश के कारण रामचंद्रपुर ग्रिड की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ जाने से क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान तकनीकी खराबी आने से ग्रिड से जुड़ी आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं रहने से लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हुए, वहीं दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कनीय अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.