बारिश से 300 से अधिक गांवों की बिजली गुल, उपभोक्ता बेहाल
बुलंदशहर, मार्च 19 -- जिले में बुधवार देर रात से जारी बेमौसम बारिश ने न केवल किसानों की कमर तोड़ दी है, बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर समेत 300 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहीं लाइनों में फाल्ट आया तो कहीं केबिल बक्से फटने और ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण 12 घंटे से ज्यादा देर तक आपूर्ति ठप रही। बारिश के कारण बिजली सप्लाई चरमरा गई। शहर के दिल्ली रोड, चांदपुर रोड समेत शिकारपुर, डिबाई और जहांगीराबाद जैसे क्षेत्रों में बिजली की समस्या सबसे अधिक रही। विद्युत लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने और नमी के कारण इंसुलेटर में खराबी, केबिल बक्शा खराब होने के साथ बार-बार ट्रिप होती रही। हालांकि पावर कॉरपोरेशन की टीम ने प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.