लखनऊ, सितम्बर 24 -- लखनऊ मुख्य संवाददाता बंगाल की खाड़ी पर बनी तूफानी स्थितियों का असर यूपी तक पहुंच गया। गुरुवार को दिन में बूंदाबांदी के बीच तेज झोंकेदार हवा ने दो पहिया पर चलने वालों को परेशान किया। साथ ही मौसम के इस बदले मिजाज से दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा और आन्ध्र प्रदेश के ऊपर गहन अवदाब की स्थिति बनी। इसके बाद यह तट से टकराने के बाद थोड़ा कमजोर हुआ लेकिन आगे बढ़ते हुए नम हवा उत्तर पश्चिम की ओर धकेल दीं। नतीजतन यूपी में मानसूनी हवा को ताकत मिल गई। गुरुवार को सबसे अधिक वर्षा 16 मिलीमीटर सुलतानपुर रोड के पास गोसाईंगंज सेंटर पर दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से हो रही बारिश वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान 25.0 डिग्री से...