चम्पावत, अप्रैल 9 -- योगेश जोशी, चम्पावत। भारी बारिश की वजह से 27 भेड़ों की मौत हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक धारचूला निवासी भगत सिंह चलाल भेड़ों को माइग्रेशन में टनकपुर से धारचूला ले जा रहे थे। बीते आठ अप्रैल को वे भेड़ों के साथ बलाई, लोहाघाट के जंगल में रुके थे। इसी दौरान बारिश की वजह से उनकी 27 भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सकों ने मौके पर भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। डीएम मनीष कुमार ने प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...