बारिश से 15 सेक्टरों में बिजली गुल
नोएडा, मई 31 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर के 15 से अधिक सेक्टरों में बारिश के कारण रविवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कुछ सेक्टरों में तो लोगों को चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत निगम के स्थानीय कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। नोएडा में कई स्थानों पर शनिवार रात से रविवार सुबह तक हल्की बारिश होती रही। इससे बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर में लोकल फॉल्ट की वजह से बत्ती गुल हो गई। वहीं, लगातार बारिश होने से उपकेंद्रों में भी नमी ने तकनीकी खामियां आने लगी। इससे आपूर्ति बाधित हुई। सेक्टर-49 बरौला गांव के निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि चार दिन से बिजली कटौती बढ़ गई है। लोकल फॉल्ट की वजह से गांव की तीन से चार घंटे के लिए आपूर्ति बाधित हुई है। यह भी पढ़ें- बिजली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.