बागेश्वर, जुलाई 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण 15 मोटर मार्ग बंद हैं। कपकोट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। रास्ते, बिजली, पानी, संचार सेवाओं का संकट बना हुआ है। पिंडारी ग्लेशियर, पोलिंग-हरसिला, खड़लेख-भनार, बदियाकोट-बोरबलड़ा, बदियाकोट-कुंवारी, कर्मी-तोली और सूपी-हरकोट जैसी कई ग्रामीण सड़कें मलबा आने के कारण बंद हैं। कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग के किमी-11 के पास लगभग 700 मीटर लंबा स्लाइडिंग जोन होने के कारण यह मार्ग भी बंद है। मानसून अवधि समाप्त होने के बाद सड़क खुलने की संभावना है। लोनिवि बागेश्वर के अंतर्गत धैना-लखनी-लोहारी सिल्ली-बंड कनस्यारी मार्ग स्थानीय गधेरे के उफान से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: नेकल गाड में बने दो अस्थायी पैदल पुल यहां वायर क्रेट आधारित अस्थायी ...