बारिश से 140 मेगावाट कम हुई शहर में बिजली की खपत
रांची, जुलाई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। बारिश शुरू होते ही रांची में बिजली खपत घट गई है। हाल के दिनों में 140 मेगावाट बिजली खपत में कमी आई है। जबकि, गर्मी के समय रांची में बिजली की खपत 440 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इसके कारण ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद ग्रिड के पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता को बढ़ाई गई थी। वर्तमान में गर्मी कम होने के कारण बिजली उपकरणों का कम उपयोग से बिजली खपत में अचानक कमी दर्ज की गई है। नामकुम ग्रिड में 50 एमवीए के चार पावर ट्रांसफॉर्मर हैं और इसकी क्षमता 200 मेगावाट है। हटिया ग्रिड में भी चार पावर ट्रांसफॉर्मर हैं, जिसमें पिक आवर में 152 से 153 मेगावाट तक बिजली ली जाती है। कांके ग्रिड में 50 एमवीए के तीन पावर ट्रांसफॉर्मर हैं। बिजली की मांग बढ़ने पर 105 मेगावाट तक बिजली ली जा रही थी। जीआईएस स्मार्ट ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.