हमीरपुर, सितम्बर 30 -- भरुआ सुमेरपुर। विगत दिनों 48 घंटे तक लगातार हुई बारिश के बाद क्षेत्र में व्यापक क्षति होने पर सदर विधायक ने डीएम को पत्र भेजकर इसको आपदा घोषित करके बारिश में हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों, गरीबों, मजदूरों को मुख्यमंत्री कोष से सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी है। साथ ही लेखपालों के गांव में ना जाकर दूसरे लोगों से गांव में हुए नुकसान की फोटो आदि मांगने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसे लेखपालों के खिलाफ कार्यवाही को कहा है। सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने गत 28 सितंबर को डीएम अशोक कुमार को दो पत्र भेजकर विगत दिनों हुई बारिश से हुए नुकसान को आपदा घोषित करके नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की बात कही है। पत्र में उल्लेख किया गया है की बारिश से किसानों की तिल, उरद, मूंग आदि फसलों को भारी क्षति हुई है। स...