कन्नौज, सितम्बर 1 -- तिर्वा, संवाददाता। सीतापुर से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी निजी बस सोमवार देर रात तिर्वा-कन्नौज नेशनल हाईवे पर बारिश के पानी से बनी खाई में पलट गई। हादसे में बस सवार 55 श्रद्धालुओं में सात घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कर सभी को बस से बाहर निकाला। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर मंगलवार को उन्हें परिजनों के साथ सीतापुर भेज दिया गया। सीतापुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी चालक नौशाद अली सोमवार शाम 55 श्रद्धालुओं को लेकर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर के लिए रवाना हुए थे। रात करीब एक बजे बस तिर्वा-कन्नौज हाईवे से औरैया की ओर जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पहले बेहरिन गांव के सामने बारिश के का...