हजारीबाग, अगस्त 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। गुरुवार की बारिश से जिले तीन लाख से अधिक किसानों की उम्मीदे फिर से जग गई है।

बारिश की स्थिति जिला कृषि पदाधिकारी डॉ रायमणी हेंब्रम के अनुसार गुरुवार को 56.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें धान की रोपाई में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में सामान्य वर्षा का रिकॉर्ड औसतन 340 से 378 मिलीलीटर के बीच होता है। यह महीना मानसून के सबसे सक्रिय और जिले महीना में गिर जाता है आमतौर पर करीब 22 से 24 दिन तक बारिश होती है।

धान की रोपाई का लक्ष्य हजारीबाग जिले की खासियत है कि यहां 15 अगस्त के बाद तक धान की रोपाई होती है। अगर अगस्त माह में बारिश होती रही तो लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार अगस्त माह में खरीफ की खेती में तेजी आई है।

कृषि की स्थिति जिले...