साहिबगंज, मई 21 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बीते बुधवार की रात से बारिश हो रही है। सुबह भी मुसलाधार बारिश हुई है। बारिश के चलते प्रखंड के जिरुल मोड़ से करमाटांड़ तक बनने वाली सड़क में कीचड़ हो जाने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जेटके गांव के पास आम लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। साइकिल, बाइक व चार पहिया वाहन का परिचालन अवरूद्ध हो गया है। गांव के शिवलाल ने बताया कि इस सड़क निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है। इससे आम लोग काफी परेशान हो रही हैं। जेटके पंचायत के चालधोवा संकुल के सभी विद्यालय प्रभावित हैं। शिक्षकों का बाइक से आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।फोटो 09, जिरुल मोड़ से करमाटांड़ तक सड़क का हाल।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...