मधेपुरा, मई 22 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता । बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव का नजारा उपस्थित हो गया है। बुधवार की रात एवं गुरूवार की दोपहर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के विभिन्न सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव की स्थिति लगातार बारिश होने से मुख्य सड़क के अलावे पूर्वी बायपास सड़क, मवेशी अस्पताल रोड, कबीर नगर वार्ड तीन, विद्यापुरी मुहल्ला, आजाद नगर जाने वाली सड़क, जीवन सदन रोड, लक्ष्मीपुर मुहल्ला सहित अन्य मुहल्लों से गुजरने वाली सड़क पर जलजमाव कायम हो गया है। आमलोग, राहगीर व मुहल्लेवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नगर परिषद की व्यवस्था सड़क पर जलजमाव से निपटने के लिए नगर परिषद की ओर से न तो नाला क ा निर्माण किया गया है ...