बलरामपुर, मई 1 -- तुलसीपुर, संवाददाता। रातभर हुई तेज बारिश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। अस्पताल परिसर जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गया, जिससे मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य द्वार से लेकर वार्डों के सामने तक घुटनों भर पानी जमा होने से लोगों को गंदे और दूषित पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा।तुलसीपुर सीएचसी में जल निकासी की सुविधा न होने से गुरुवार रात हुई बरसात के चलते परिसर में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण मरीजों को वार्ड तक पहुंचाने में तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते कर्मचारियों के लिए ड्यूटी निभाना चुनौतीपूर्ण रहा। यह भी पढ़ें- बोले देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल में नए शौचालय पर ताला, पुराने गंदगी से भरे इस अव्यवस्था को लेकर मौजूद लोग...