रुडकी, मई 3 -- बुग्गावाला। तेज बारिश और आंधी के कारण क्षेत्र में हरी सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। रविवार की सुबह मौसम के बदलाव का असर सिर्फ खेती तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि जनजीवन भी प्रभावित हुआ। क्षेत्र के कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर गए, जिससे सड़कों पर आवाजाही बाधित हो गई। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही, पेड़ गिरने और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बुग्गावाला फिटर पर घंटों तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। किसान अमजद, कवींद्र, मुंतजिर, शहजाद ने बताया कि तैयार खड़ी सब्जियां तेज हवा और बारिश के चलते खेतों में ही खराब हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.