जमुई, मई 14 -- जमुई, निज संवाददाता बुधवार की देर रात बारिश ने एक बार फिर जमुई सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। बारिश के बाद सदर अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। अस्पताल के कई महत्वपूर्ण हिस्सों में पानी जमा होने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष, ब्लड बैंक, एसएनसीयू, एसीएमओ कार्यालय तथा मुख्य द्वार के समीप बारिश का पानी जमा हो गया है। जलजमाव के कारण लोगों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है कई जगहों पर गंदा पानी जमा रहने से फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे रामभजु साव, लखन राम, दिवाकर कुमार, लालमुनि देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि समय रहते नालियों की उड़ाही और सफाई करायी जाती तो अस्पता...