बारिश से सड़क पर जलजमाव, आवागमन में परेशानी
मुंगेर, जून 6 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत संग्रामपुर में शनिवार सुबह हुई बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। कुछ देर की वर्षा के बाद ही मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप मुख्य मार्ग पर पानी भर गया और सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। जलजमाव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़क पर जमा पानी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी घुटनों तक पहुंच गया, जिससे पैदल चलने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और दुर्घटना का खतरा बना रहा। यह भी पढ़ें- नाली नहीं बनने से सड़क पर जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी जलजमाव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय दुकानदारों राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.