बारिश से सड़क पर जलजमाव, आवागमन प्रभावित
भागलपुर, जून 12 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड की रमजानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात व आठ में विशनपुर गांव में हुई बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव से समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण पवन गोस्वामी, अरुण सिंह, पितांबर गोस्वामी, राकेश गोस्वामी समेत अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से पैदल यात्रियों तथा दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा का पानी सड़क पर ही जमा रह जाता है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। यह भी पढ़ें- चंडीपुर में मेन रोड में जलजमाव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी जलजमाव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को विशेष परेशानी होती है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.