बारिश से सड़कें डेंजर जोन में, मंगोली-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग धंसा
नैनीताल, सितम्बर 7 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें डेंजर जोन में तब्दील होने लगी हैं। जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने के साथ भू-स्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच हाल में बनी करीब नौ किमी लंबी मंगोली-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग थापला के पास धंस गई। सड़क का एक हिस्सा धंसने से आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र के लिए लाइफलाइन है। सड़क धंसने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। वाहन चालकों को भी धंसे हिस्से से गुजरते समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि सड़क धंसने वाले स्थान के नीचे बरसाती नाले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.