दरभंगा, मई 29 -- लहेरियासराय, एक संवाददाता। प्री मानसून बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। शुक्रवार को कुछ घंटे की बारिश में ही शहर के बाजारों व आवासीय इलाकों में भारी जलजमाव हो गया। कई स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बलभद्रपुर, नवटोलिया, बंगालीटोला, वीआईपी सड़क, कादिराबाद, लक्ष्मीसागर व उर्दू बाजार इलाकों में जलजमाव सबसे अधिक है। जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। झमाझम बारिश से शहर की कई निचली जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। यह भी पढ़ें- तेज आंधी और गर्जन-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश हालांकि वर्षा बंद होने के कुछ देर बाद ही पानी निकल गया। बलभद्रपुर के मुन्ना झा ने बताया कि हल्की बारिश होने से शहर की सड़कों पर जलजमाव औ...