बारिश से शहर में ट्रिपिंग और देहात में ब्रेकडाउन, 5-6 घंटे गुल रही बिजली
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- जनपद में शनिवार तड़के से लेकर शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश का असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर देखने को मिला। बारिश और तेज हवाओं के चलते जहां शहर के विभिन्न इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही, वहीं देहात क्षेत्रों में लाइनों में ब्रेकडाउन होने से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। उपभोक्ताओं को करीब पांच से छह घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के दौरान टीम पेट्रोलिंग कर सप्लाई को सुचारु करने में जुटी रहीं। बारिश शुरू होते ही शहर और देहात की लाइनों में इंसुलेटर पंचर होने, केबल जलने और पेड़ों की टहनियां गिरने से फाल्ट की झड़ी लग गई। बिजली गुल होते ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें मुस्तैद हो गईं। बारिश के बीच ही लाईनमैन और तकनीकी कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशते और उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.