सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शुक्रवार की देर रात तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। वहीं शनिवार की दोपहर तक धूप छांव बीच बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने से शाम होने तक तेज धूप रही। 20 मार्च शुक्रवार की शाम आंधी बारिश से गेहूं मक्का सहित अन्य फसल काफी प्रभावित हुई थी। फिर शुक्रवार की आधी रात तेज हवा के बीच जमकर बारिश हुई। जिससे गेहूं सहित अन्य फसल प्रभावित हुई है। बारिश ने शहर की कई मोहल्लों की सुरत बिगाड़ दी है। कई मोहल्लों की सड़क सहित मुख्य सड़क की स्थिति काफी नारकीय बन गई है। जमा पानी लोगों की परेशानी का सबब बनने लगा है। शुक्रवार की रात शहर में 8 मिली मीटर तो वहीं अन्य क्षेत्रों में 16 एमएम बारिश हुई। बारिश से शहरी इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ जैसा नजारा है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.