बारिश से लोहरदगा का मौसम हुआ सुहाना
लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने गर्मी के असर को कम कर दिया है। बारिश के कारण जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर लोगों ने बढ़ती गर्मी से राहत महसूस की। बाजारों और सड़कों पर भी मौसम सुहाना होने से लोगों की आवाजाही बढ़ी।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। यदि बीच-बीच में बारिश होती रही तो तापमान नियंत्रित रह सकता है। लोगों का कहना है कि इस बारिश से न सिर्फ गर्मी से राहत मिली है बल्कि किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। जिले में हुई बारिश से आम की फसल को लाभ होने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.