बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, किसानों के चेहरे खिले
दुमका, जून 19 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के आधा दर्जन गांवों में गुरुवार को अचानक हुई हल्की बारिश से एक तरफ लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं किसानों के चेहरे पर भी निखार आने लगा है। बताये कि प्रखंड के अमघट्टा, मटिहानी, पतसर, सहित आधा दर्जन गांवों में हल्की व रिमझिम बारिश हुई। लंबे समय से मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब धान की खेती की तैयारी में जूट गये है। बारिश के कारण खेतों में नमी आने से किसानों ने धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था। खेत सूखे पड़े थे और धान की खेती को लेकर चिंता बढ़ रही थी।
किसानों में नई उम्मीद इस बारिश से किसानों में नई उम्मीद जगी है। उनका मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.