बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
मुंगेर, मई 29 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 10 बजे से आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद 11 बजे आंधी के साथ मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। तेज हवा चलने एवं बारिश से बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही घंटों प्रभावित रही। कई जगहों पर लोग अचानक आई आंधी- बारिश से बचने के लिए दुकानों और घरों में शरण लेते नजर आए। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी का कहर, तीन की मौत यह भी पढ़ें- पटना में 107 की स्पीड से चली आंधी, 8 डिग्री गिर गया पारा; कई जिलों में बारिश, 3 दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम? यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बदला हजारीबाग का मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.