सीतामढ़ी, जून 9 -- शिवहर। जिले में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो लोगों को मिली लेकिन आंधी , बारिश ने काफी नुकसान पहुंचा। शाम 4 के बाद आसमान में काली घटाएं छा गईं और 5 के बाद देखते ही देखते धूल भरी तेज आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शिवहर नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत,कई जगहों पर जलजमावफसल को हुआ नुकसान तेज आंधी से सबसे अधिक नुकसान आम की फसलों को हुआ है। किसानों का कहना है कि तेज आंधी से फल पेड़ों से टूटकर गिर गए हैं। साथी बड़ी संख्या में पेड़ पौधे टूट कर गिर गए। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, खेतों में लगी सब्जियों की फसल को भी काफी नुकसान पहुं...