बागपत, सितम्बर 28 -- ​बागपत। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी तरफ शहरी और ग्रामीण इलाकों में व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इस बारिश का सबसे दर्दनाक असर ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के थपेड़ों ने कटाई के करीब पहुंची धान की लहलहाती फसल को खेतों में बिछा दिया। मेहनत पर फिरे पानी और आर्थिक नुकसान की आशंका से जिलेभर के किसान गहरे संकट में आ गए हैं। यह भी पढ़ें- बारिश व तेज हवा से बिछी धान-बाजरा की फसल ​रविवार देर रात से शुरू हुए मौसम के बदलाव के बाद सोमवार को रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम त...